बेलगाम चीनी मिलों पर गन्ना किसानों का करोड़ों रूपये गन्ना मूल्य भुगतान बकाया है, जबकि मिलें
बंद हुए करीब एक माह से ज्यादा हो गया है, लेकिन भुगतान अभी तक नहीं हो सका है। जिससे गन्ना किसान
परेशान हैं।
जिले में एलएच शुगर मिल पीलीभीत, बजाज हिंदुस्तान लि. बरखेड़ा, किसान सहकारी चीनी मिल पूरनपुर, कि
सान सहकारी चीनी मिल, बीसलपुर हैं। सभी मिलों पर किसानों का काफी गन्ना मूल्य भुगतान बाकी है। यह हाल
तब है जब इन चीनी मिलों का पेराई सत्र समाप्त हुए करीब एक माह से अधिक का समय गुजर चुका है। जिससे
किसान परेशान है। पिछले दिनों सरकार ने मिलों का ब्याज माफ करके किसानों को एक करारा झटका तो दे ही
दिया, लेेकिन बकाया गन्ना भुगतान अभी तक नहीं कराया।
किसानों का फायदा सरकार ने छीना
शुगर केन परचेज के अनुसार गन्ना आपूर्ति के 14 दिन बाद किसान को भुगतान हो जाना चाहिए। 14 दिन में
भुगतान न देने पर मिलों पर किसानों का ब्याज देय हो जाता है। जिले के तमाम किसानों को विलंब से गन्ना मूल्य
भुगतान मिलने पर मिलने वाले ब्याज से कुछ राहत मिलती, लेकिन सरकार द्वारा इसे माफ कर देने से ब्याज
मिलने की उम्मीद लगाए बैठे किसानों को करारा झटका लगा है।
इंद्रदीप सिंह, किसान नेता
किस मिल पर कितना बकाया भुगतान
मिल बकाया
पीलीभीत 11572.93 लाख रुपये
बरखेड़ा 9032.31 लाख रुपये
पूरनपुर 2763.51 लाख रुपये
बीसलपुर 4120.99 लाख रुपये
कुल बकाया भुगतान 27489.74 लाख रुपये