फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कुएं से निकला दूध जैसा सफेद पानी, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Thu, 02 Oct 2025 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। थाना क्षेत्र के हरिपुर फुलहर गांव में धार्मिक आस्था से जुड़ा अनोखा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। गांव में स्थित गौतम ऋषि आश्रम परिसर के पुराने कुएं से अचानक दूध जैसा सफेद पानी निकलने की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु इस पानी को प्रसाद मानकर ग्रहण करने लगे।
विज्ञापन

गांव के लोगों का कहना है कि आश्रम में बाबा श्री 108 नोक दास पिछले तीन वर्षों से रह रहे हैं। सोमवार से अचानक कुएं के पानी का रंग बदलकर सफेद दिखाई देने लगा। इसकी जानकारी बाबा अनोखी दास तक पहुंची, जिन्होंने कुएं से पानी निकलवाया तो वह दूध जैसा सफेद दिखाई दिया। यह खबर क्षेत्र में फैल गई और देखते ही देखते न सिर्फ हरिपुर फुलहर, बल्कि आसपास के गांवों से भी महिलाएं, पुरुष और बच्चे वहां पहुंचने लगे।
श्रद्धालुओं की मान्यता है कि यह स्थान धार्मिक दृष्टि से पवित्र है, इसलिए कुएं से निकलने वाला सफेद पानी प्रसाद समान है। कई श्रद्धालु तो दान स्वरूप रुपये भी वहीं पर चढ़ा रहे थे। हालांकि भीड़ में कुछ लोग यह भी कहते नजर आए कि संभवतः कुएं में किसी ने दूध डाल दिया होगा, लेकिन अधिकांश ग्रामीण इसे आस्था और चमत्कार से जोड़ते दिखे। देर शाम तक आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और माहौल पूरी तरह धार्मिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें