फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बिल जमा न करने पर 33 बकाएदारों के उखाड़े मीटर

Sun, 28 Sep 2025 07:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। बकाया जमा न करने पर विद्युत निगम की ओर से चलाए जा रहे अभियान में शनिवार को 33 बकाएदार उपभोक्ताओं के मीटर उखाड़ लिए गए। अभियान के दौरान 15 लाख रुपये की वसूली भी की गई।
विज्ञापन


उप खंड अधिकारी मोहित गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को चले अभियान में 10 हजार रुपये से अधिक के बकाया बिलों का भुगतान न करने पर 33 उपभोक्ताओं के मीटर उखाड़े गए। उपखंड अधिकारी ने बताया कि इस दौरान 15 लाख रुपये बकाया वसूली की गई। अभियान में जेई राजीव कुमार और अन्य स्टाफ मौजूद रहा। उन्होंने बताया कि अभियान में अब तक 69 बकाएदारों के मीटर उखाड़े जा चुके हैं। जिन उपभोक्ताओं के मीटर उखाड़े गए हैं। उनके दो दिन के अंदर बकाया जमा न करने पर कनेक्शन को बंद करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें