फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुटता का दिया संदेश

Mon, 20 Jul 2026 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बृज क्षेत्र के नवनियुक्त भारतीय जनता पार्टी क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी ने कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन

स्वागत कार्यक्रम के बाद जिला बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने की और संचालन जिला महामंत्री मंगली प्रसाद वर्मा ने किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी ने कार्यकर्ताओं से बिना किसी भेदभाव के एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि सभी को अपने पद का अहंकार नहीं, बल्कि दायित्व का बोध होना चाहिए। उन्होंने आगामी चुनावों में प्रत्याशी कोई भी हो, कमल का फूल ही एकमात्र प्रत्याशी होने की बात कही। उन्होंने कवि इकबाल की पंक्तियों का जिक्र करते हुए कार्यकर्ताओं को अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ रहने को कहा। लोधी ने शोले फिल्म के किरदार जय के सिक्के का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए सिर्फ संगठन ही सर्वोपरि होना चाहिए।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने बताया कि वर्तमान में डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम चल रहा है। इसके बाद आगामी 22 जुलाई को विधानसभा स्तर पर बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानं, दीपक सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें