फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मेधावी बोले... सोशल मीडिया से उचित दूरी, बहुत जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
होनहारों ने जरूरी जानकारी के लिए ही सोशल मीडिया के प्रयोग की कही बात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत/बीसलपुर। जिले की टॉपटेन सूची में शामिल हाईस्कूल और इंटर के मेधावियों ने सोशल मीडिया से जरूरत भर का रिश्ता रखा। पढ़ाई से संबंधित सामग्री जुटाने के लिए सोशल मीडिया का प्रयोग किया और फिर तैयारी में जुट गए। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर समय खराब करने के बजाय विषयवार तैयारी को प्राथमिकता देना चाहिए।
बीसलपुर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के कक्षा 10 और 12 के जिन विद्यार्थियों ने जिले की टॉपटेन सूची में जगह बनाई है। उनमें अधिकतर विद्यार्थी सोशल मीडिया से काफी कम मतलब रखते हैं।
विज्ञापन


शहर के अंगूरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर की इंटर की छात्रा स्मृति ने सोशल मीडिया का सहारा जरूरी जानकारी हासिल लेने के लिए किया। कक्षा 10 में जिला टॉप और प्रदेश की सूची में सातवां स्थान हासिल करने वाले अमन गंगवार ने भी बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया का काफी कम इस्तेमाल किया। पढ़ाई से संबंधित जानकारी में ही इसका प्रयोग किया। सोशल मीडिया पर समय खराब नहीं किया।
इसी कक्षा के आदित्य गंगवार ने भी सोशल मीडिया का बेजा इस्तेमाल नहीं किया। इसी कक्षा के अंश गंगवार का कहना था कि उन्होंने जरूरत के मुताबिक ही सोशल मीडिया का उपयोग किया।
अमन राठौर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया का इस्तेमाल तब तक नहीं किया, जब तक उसके इस्तेमाल के बिना काम चलता रहा। इसी तरह कक्षा 12 में जिला टॉप रहने वाले देवेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया का इस्तेमाल तभी किया, जब वह अटक गए।
विज्ञापन

इसी कक्षा के देवेश ने बताया कि सोशल मीडिया का विद्यार्थियों को बहुत अधिक प्रयोग नहीं करना चाहिए। वंश शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल करने से दिशा बदलने की आशंका रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें