फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला/पीलीभीत। विवाहिता ने शनिवार सुबह आठ बजे घर में ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंचे विवाहिता के पिता ने पुलिस से पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के गांव अमखेड़ा निवासी प्रमोद कुमार की 25 वर्षीय पत्नी निर्जला देवी ने शनिवार सुबह करीब आठ बजे घर में फंदा लगा कर आत्महत्या करने का कोशिश की। विवाहिता को फंदा पर लटकते परिवार वालों ने देख लिया और आनन फानन में फंदे से उतारकर उस इलाज के लिए शहर लेकर जा रहे थे। मगर रास्ते में विवाहिता ने दम तोड़ दिया। इस पर परिवार वाले विवाहिता का शव रास्ते से ही घर ले गए। विवाहिता की मौत की सूचना दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव लभौआ उसके मायके में दी गई। मायके से सुसराल पहुंचे विवाहिता के पिता गोवरधन लाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि सूचना मिलने पर जब पुत्री के ससुराल पहुंचे, तो वह मृत अवस्था में मिली थी। इसीलिए पोस्टमार्टम कराना चाहते हैं। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें