फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
मृतक रूबीना का फाइल फोटो ।
विज्ञापन
जहानाबाद। थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुरसैना बक्श में 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायका पक्ष ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर पांच लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन




थाना भोजीपुरा के मिर्जापुर पचदौरा कला निवासी विवाहिता के भाई तस्लीम ने जहानाबाद थाने में शिकायती पत्र देकर बताया कि उसने अपनी बहन रुबीना की शादी वर्ष 2020 में ग्राम मुरसैना बक्श निवासी अशरफ खान पुत्र इदरीश खान के साथ अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज देकर की थी।
ससुराल पक्ष दिए गए दहेज से खुश नहीं था। दहेज में दो लाख और देने की मांग कर रहे थे। उसने असमर्थता जताई, लेकिन वर पक्ष मांग पर अड़ा रहा। साथ ही बहन को घर से निकाल दिया। काफी मिन्नतों के बाद दो मई को बहन वापस ससुराल चली गई। 22 मई को शाम सात बजे सूचना मिली कि रुबीना की करंट लगने से मौत हो गई है।
विज्ञापन

सूचना पाकर जब मायके पक्ष के लोग पहुंचे तो रुबीना का शव चारपाई पर पड़ा था। गले में फंदे के निशान और पैरो में बंधे होने के निशान थे। रुबीना के ससुराल वाले मौके से फरार थे। सूचना पहुंची जहानाबाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक मुकेश शुक्ला ने बताया की मृतक के भाई की शिकायत पर पांच लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें