फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: युवक ने दिव्यांग युवती से किया दुष्कर्म, दोस्त ने बनाया वीडियो, शिकायत पर घर में घुसकर पीटा

Fri, 10 May 2024 01:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के पूरनपुर इलाके में दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती के पिता ने आरोपी समेत पांच लोगों के रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के पूरनपुर इलाके में खेत में शौच के लिए गई दिव्यांग युवती से युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी के साथी ने उसका वीडियो बना लिया। युवती को धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देगा। शिकायत पर आरोपी के परिजनों ने घर में घुसकर युवती और उसके पिता की पिटाई कर दी। तहरीर मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


घटना छह मई की है। पीड़ित युवती के पिता ने बताया कि उसकी दिव्यांग पुत्री खेत में शौच के लिए गई थी। रास्ते में घात लगाए बैठे उमेश ने उससे दुष्कर्म किया। उसके साथी धीरज ने वीडियो बनाई। घटना की जानकारी किसी को देने पर वीडियो वायरल करने करने की धमकी दी। घर पहुंची युवती ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। 

युवती के पिता ने बताया कि आरोपियों के घर शिकायत करने पर उसके परिजनों ने घर में घुसकर उसकी और उसकी पुत्री की पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि युवती के पिता की ओर से उमेश, धीरज, आरोपी के पिता सत्यपाल, अर्जुन, आरोपी की मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें