बीसलपुर। मोहल्ला ग्यासपुर के ट्रक चालक मोबीन खां का शव बृहस्पतिवार को सुबह गुजरात से आ गया। दोपहर में गमगीन माहौल में शव को दफन कर दिया गया।
मोहल्ला ग्यासपुर निवासी ट्रक चालक मोबीन खां (46) की बुधवार को तड़के चार बजे गुजरात के जिला मोरबी और कस्बा हरबल के बीच सड़क हादसे में मौत हो गई थी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर रवाना हो गए थे। बृहस्पतिवार को सुबह शव आते ही परिवार में कोहराम मच गया। संवाद