फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रेलवे पुल के नीचे हरदोई ब्रांच नहर में मिला युवक का शव, ट्रेन से गिरने की आशंका

Mon, 07 Apr 2025 05:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

ग्रामीणों ने सोमवार सुबह शाहगढ़ गांव की सीमा में रेलवे पुल के नीचे नहर में युवक का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के माधोटांडा क्षेत्र के शाहगढ़ गांव की सीमा में रेलवे पुल के नीचे हरदोई ब्रांच नहर में सोमवार को एक युवक का शव उतराता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव की शिनाख्त करने के प्रयास किए। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


सोमवार दोपहर बाद ग्रामीणों ने शाहगढ़ चौकी पुलिस को हरदोई ब्रांच नहर में शव उतराता मिलने की सूचना दी। चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को परखा। जानकारी पर थाना प्रभारी अशोक पाल भी मौके पर पहुंच गए। शिनाख्त के प्रयास किए गए। जेब में एक टोपी व करीब सौ रुपये की नकदी मिली। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 

ट्रेन से नीचे गिरने की जताई जा रही आशंका
पुलिस की प्रारंभिक जांच में युवक के ट्रेन से नीचे गिरने से मौत होने की वजह मानी जा रही है। घटना स्थल पर नहर के ऊपर रेलवे पुल है। युवक के शरीर में चोट के निशान भी नहीं हैं। एक पैर में सूजन हैं। थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें