फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कार ने बाइक को मारी टक्कर, बेटे की शादी के कार्ड बांटने जा रहे पिता की मौत

Tue, 07 Feb 2023 02:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

बेटे की शादी के कार्ड बांटने जा रहे पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा बीसलपुर-बरेली मार्ग पर हुआ। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
कमलाचरण गंगवार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में बीसलपुर-बरेली मार्ग पर गांव रसूला के निकट मंगलवार सुबह कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। बाइक चला रहा भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


बीसलपुर के गांव सखिया निवासी कमला चरण गंगवार (50) के पुत्र अवनीश गंगवार की शादी 17 फरवरी को होनी है। कमला चरण मंगलवार को भतीजे अतुल गंगवार के साथ बाइक से बेटे की शादी के कार्ड बांटने के लिए शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा जा रहे थे। 

हादसे के बाद कार चालक हुआ फरार 

बीसलपुर-बरेली मार्ग पर गांव रसूला के समीप उनकी बाइक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर मार्ग किनारे जाकर पलट गई। कार चालक मौके से फरार हो गया। वहीं बाइक सवार कमला चरण गंगवार की मौके पर ही मौत हो गई। अतुल घायल हो गया। 

हादसे की सूचना के बाद क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी जुटाने के बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को बीसलपुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। उधर, कमला चरण की मौत से उनके घर में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें