फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: असम हाईवे पर मिनी बस और ट्रक की भिड़ंत, नेपाली यात्री की मौत, सात लोग घायल

Tue, 20 Jan 2026 10:46 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह असम हाईवे पर हादसा हो गया। बिनौर गुरुद्वारे के पास बिजलीघर मोड़ पर मिनी बस और ट्रक की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में एक नेपाली यात्री की मौत हो गई। चालक समेत सात लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
हादसे के बाद घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र में असम हाईवे पर मंगलवार सुबह मिनी बस और धान से भरे ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार नेपाली यात्री पदम बहादुर खत्री की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया।

विज्ञापन


हादसा मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे गजरौला थाना क्षेत्र के गढ़ा जंगल स्थित बिजली उपकेंद्र के पास हुआ। हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू से मजदूरों को छोड़ने नेपाल के थाना सिलिंगी के जाजरकोर्ट जा रही मिनी बस मोड़ पर ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रहे धान से लदे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मिनी बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में मिनी बस चालक हिमाचल प्रदेश निवासी चित्रा ओली सहित बस में सवार वीर बहादुर, पदम बहादुर खत्री, निर्मल शाही पत्नी देवकी शाही, गौरी खत्री पत्नी पदम बहादुर खत्री, सीता पत्नी वीर बहादुर, राधिका पत्नी बादल व उनकी तीन वर्षीय पुत्री सोनिया घायल हो गईं।

घायलों को तत्काल पुलिस और राहगीरों की मदद से बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी गजरौला ब्रजवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने 40 वर्षीय पदम बहादुर खत्री को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है। दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है। मिनी बस में सवार सभी लोग हिमाचल प्रदेश के रुहड़ू क्षेत्र में मजदूरी कर नेपाल के जाजरकोठी, थाना सिलिंगी क्षेत्र स्थित अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- गरीबों का निवाला खा रहे अमीर: यूपी के इस जिले में 20 हजार लोग मिले अपात्र, काटे गए राशनकार्ड से नाम

हादसे के बाद यात्रियों में मची चीखपुकार, लगा जमा
हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। एक दूसरे को जख्मी और कई को बेहोश देख अन्य सभी सहम गए। बस से सुरक्षित बाहर निकलने की जद्दोजहद करने लगे। पुलिस के पहुंचने पर रेस्क्यू शुरू हुआ। बस से बाहर निकलने के बाद पुलिस ने सभी को उपचार और सामान आदि का भरोसा दिलाया। इसपर यात्रियों ने कुछ राहत ली। हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त मिनी बस और ट्रक को हटवाकर जाम को खुलवाया। करीब एक घंटे बाद यातायात सुचारू हो सका।
 

विज्ञापन

ट्रक चालक को लिया हिरासत में
पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने बताया कि घायलों का समुचित उपचार कराया जा रहा है। मृतक के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

आगे निकलने की जल्दबाजी पड़ गई भारी
हाईवे पर हुए हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मिनी बस के चालक ने अचानक बस को आगे निकलने का प्रयास किया। मोड़ पर बस को ओवरटेक करने के चलते ही हादसा हो गया, जबकि ट्रक अपनी दिशा में ही आ रहा था। हालांकि पुलिस और परिवहन विभाग के अफसर हादसे की वजह स्पष्ट करने के लिए जांच में जुटे हैं।

बच्ची को पीठ में बांधकर बाहर बस से बाहर निकली राधिका
मिनी बस में सवार यात्रियों में राधिक भी अपने तीन साल की पुत्री सोनिया के साथ सफर कर रही थी। हादसे के बाद बस क्षतिग्रस्त हो गई और कई लोग घायल हो गए। सहमे राधिका की अपनी मासूम पुत्री पर नजर गई। भगदड़ के बीच उसने पुत्री को दुपट्टे की मदद से अपनी पीठ पर बांध लिया और जद्दोजहद कर बस से नीचे उतरी। उसके प्रेम और जज्बे के दृश्य ने सबको अपनी ओर आकर्षित किया।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें