फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मंदिर का जीर्णोद्धार न होने पर महंत सत्यगिरि का अनशन जारी

विज्ञापन
महंत सत्यगिरि का चेकअप करते हुए सीएचसी से पहुंचे डॉक्टर । विभाग
विज्ञापन
बिलसंडा। नगर से सटे गांव मझगवां क्षेत्र में स्थित श्री लंगड़े बाबा देवस्थल के मंदिर का जीर्णोद्धार न होने पर महंत सत्यगिरि का अनशन जारी है।
विज्ञापन

श्री लंगड़े बाबा देवस्थल के करीब चार सौ वर्ष पुराना है। महंत सत्यगिरि मंदिर के जीर्णोद्धार, पक्का रास्ता, पुलिया निर्माण और मॉडल शौचालय की मांग को लेकर कुछ माह पूर्व अनशन पर बैठे थे। साथ ही समाधि लेने की बात कही थी। इसके बाद बीडीओ अमित शुक्ला, एसओ सिंद्धात शर्मा, तहसीलदार हबीब अंसारी ने मौके पर पहुंचकर समझाने का प्रयास किया और उनको आश्वासन दिया कि मांगें पूरी की जाएंगी, लेकिन अब तक कोई कार्य न होने पर महंत नाराज हो गए।
कुछ दिन पूर्व वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि उनकी मांगें सरकार पूरी नहीं कर रही हैं। इसलिए वह अपनी किडनी बेचकर मंदिर का जीर्णोद्धार कराएंगे। किसी को किडनी की आवश्यकता हो, तो वह संपर्क कर सकता है। इसके बाद अब महंत अनशन पर बैठ गए। उन्होंने बताया कि वह 18 मई से अनशन पर बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को अनशन के 17 दिन होने पर उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो समाधि लेंगे। इस बीच सीएचसी से डॉक्टरों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. छत्रपाल का कहना है कि महंत सत्यगिरि का रूटीन चेकअप डाक्टरों ने किया है। फिलहाल उनका स्वास्थ्य ठीक है। नियमित रूप से उनका चेकअप जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें