फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एम 3 आर, ब्रदर्स इलेवन ने दर्ज की जीत, रियाज अफरीदी व अभिषेक बने मैन ऑफ द मैच

विज्ञापन
इनी​शियम स्कूल परिसर में मैच खेलते ​खिलाड़ी। स्रोत आयोजक।
विज्ञापन
पीलीभीत। क्रिकेट लीग सीजन-1 का नौवां मैच एम 3 आर सुपरजायंट्स और बजरंग इलेवन के बीच खेला गया। इसमें एम 3 आर ने बजरंग इलेवन को सात विकेट से हराया। रियाज अफरीदी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। लीग के दसवें मैच में ब्रदर्स इलेवन ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

बजरंग इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 155 रन बनाए। बजरंग इलेवन की तरफ से सौरभ वर्मा ने सर्वाधिक 29 रन बनाए। इसमें दो छक्के और तीन चौके शामिल रहे। विक्की ने 24 रन का योगदान दिया। एम 3 आर की तरफ से मुनीश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार व शुभ ने दो विकेट चटकाए। एम 3 आर सुपरजाइंट्स की टीम ने इस लक्ष्य को तीन विकेट खोकर मात्र 14.3 ओवर में प्राप्त कर लिया और लगातार चौथा मैच जीता। रियाज अफरीदी ने ताबड़तोड़ 83 रन बनाए। इसमें सात छक्के और नौ चौके शामिल थे। गीतांश ने नाबाद 35 रन का योगदान दिया।

लीग के दसवें मैच में गोल्ड हंटर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ब्रदर्स इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 196 रन बनाए। इसमें अभिषेक ने सर्वाधिक 64 रन बनाए। अभिजीत ने 55 व मोनू ने 41 और साहिल ने 21 रन का योगदान दिया। जवाब में गोल्ड हंटर्स की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 159 रन ही बना पाई। गोल्ड हंटर्स की तरफ से अरशान ने सर्वाधिक 38 रन का योगदान दिया। ब्रदर्स इलेवन की तरफ से अभिषेक ने तीन अभिजीत ने दो व जाफर ने एक विकेट चटकाया। मैन ऑफ द मैच अभिषेक प्रताप को चुना गया। इस मैच के अंपायर अरशान और रिजवान खान रहे व कमेंटेटर की भूमिका में नातिक और गगन प्रताप सिंह ने निभाई। मझोला के राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग चैंपियन कुलवंत सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें