फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धनगर में 487 लोगों का परीक्षण कर बांटी गई दवाई

Thu, 17 Dec 2015 11:19 PM IST
Purnpur
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडो-नेपाल बार्डर के गांव सिद्धनगर में गुरुवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 487 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाई दी गई। शिविर में 13 लोगों की खून की जांच भी की गई।
विज्ञापन

1300 की आबादी और 836 मतदाताओं वाले इस गांव के लोगों को इलाज के लिए 20 किलोमीटर दूर गांव मोरनिया गांधीनगर में स्थित भरतपुर पीएचसी में दवाई लेने जाना पड़ता है। अमर उजाला के स्वास्थ्य शिविर लगने की जानकारी पर गुरुवार को सुबह से ही गुरुद्वारा परिसर के निकट लोगों के एकत्र होने का सिलसिला शुरू हो गया था। करीब 11 बजे अमर उजाला की मोबाइल मेडिकल वैन पहुंचते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। गुरुद्वारा श्री सिंह सभा से अमर उजाला के निशुल्क शिविर का एनाउंस हुआ। इस पर भीड़ लगातार बढ़ती गई। शिविर में नामांकन को दो काउंटर लगाए गए। इसके अलावा दांत, आंख, महिला रोगी, खून की जांच और अन्य परीक्षण, दवाई वितरण को अलग-अलग काउंटर लगाए गए। शिविर में 487 मरीजों ने पहुंचकर परीक्षण कराकर दवाई ली। शिविर मेें कई बुजुर्ग भी लाठी के सहारे पहुंचे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें