फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांटे जाने से क्षुब्ध होकर चतुर्थ श्रेणी कर्मियों ने किया सीसीओ से अभद्र व्यवहार, पुलिस में दी गई तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। चीनी मिल के दो कर्मचारियों ने रविवार को सुबह डांटे जाने से क्षुब्ध होकर सीसीओ से काफी अभद्र व्यवहार किया। इस मामले की तहरीर कोतवाली में दे दी गई है।
विज्ञापन

किसान सहकारी चीनी मिल के सीसीओ अवधेश कुमार ने बताया कि वह रविवार को सुबह मिल गेट स्थित क्रय केंद्र का निरीक्षण करने गए थे। निरीक्षण के दौरान वहां तैनात दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी काफी लापरवाही से ड्यूटी करते मिले। सीसीओ ने उनकी डांट लगाई और दोबारा ऐसी गलती करने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। डांट से क्षुब्ध होकर दोनों कर्मचारियों ने सीसीओ से अभद्र व्यवहार किया। गाली गलौज किया और जान से मारने की धमकी भी दी।
हंगामा होता देख मौके पर काफी भीड़ लग गई। इस हंगामे के कारण मिल गेट स्थित तीनों क्रय केंद्रों पर करीब एक घंटे तक गन्ने की तौल ठप रही। चीनी मिल के सुरक्षाकर्मी सीसीओ को जीएम कार्यालय ले गए। सीसीओ ने जीएम एसएल पाल को पूरे मामले की लिखित जानकारी दी। जीएम ने दोनों कर्मचारियों को बुलाया लेकिन उससे पहले वे ड्यूटी छोड़कर भाग गए। जीएम के निर्देश पर मिल के सुरक्षा कर्मियों ने दोनों कर्मियों की काफी तलाश की लेकिन वे मिले नहीं। उसके बाद जीएम ने पुलिस में मामले की नामजद तहरीर दे दी है। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इस बाबत सीओ प्रशांत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें