फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को साप्ताहिक बंदी के दिन कम रही चहलकदमी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। लॉकडाउन में मिली छूट के समय सुबह 11 बजे तक सड़कों पर कई दिनों से भीड़ हो रही थी। मगर साप्ताहिक बंदी का व्यापारियों ने पूर्णतया पालन किया। मेडिकल स्टोर, शराब की दुकानों समेत कुछ को छोड़कर अन्य सभी प्रतिष्ठान बंद रहे। सड़कों पर कुछ फल और सब्जी के ठेले ही दिखाई दिए। ऐसे में अन्य दिनों की अपेक्षा चहलकदमी कम रही। कोई दुकान न खुल जाए, इसकी निगरानी के लिए पुलिसकर्मी भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन

अभी तक जनपद में बाजार की साप्ताहिक बंदी का दिन मंगलवार था। मगर लॉकडाउन का पालन कराने के लिए शर्तों के आधार पर प्रशासन की ओर से छूट दी गई है। इसमें दुकानों के खुलने का समय और दिन निर्धारित है। इसी के साथ साप्ताहिक बंदी का दिन रविवार कर दिया गया है। बंदी में मंडी, मेडिकल, दूध की डेयरी, शराब की दुकानों के अलावा सभी प्रतिष्ठान बंद रहे। थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में भ्रमण पर रहे और साप्ताहिक बंदी का पालन कराने के लिए निगरानी की। व्यापारियों ने भी सहयोग किया और अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। आम नागरिक भी कम ही सड़कों पर निकले। सब्जी और फल के ठेलों से डोर टू डोर सप्लाई होती रही। वाहनों की बेवजह आवाजाही रोकने के लिए भी पुलिस बल चौराहों और मुख्य रास्तों पर मुस्तैद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें