पीलीभीत के विकास भवन सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में मौजूद सीडीओ एवं अन्य।स्रोत:विभाग
पीलीभीत। राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन के तहत जिले के 110 स्वयं सहायता समूहों को 1.10 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया। इसके अलावा 10 लखपति दीदी को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी को प्रधानमंत्री का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।
गोमती सागर में लखपति दीदी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह ने 10 लखपति दीदी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पांच नवचयनित विद्युत सखी को थर्मल प्रिंटर का वितरण किया गया।
इसके अलावा पांच -पांच स्वयं सहायता समूह को रिवॉल्विंग फंड दिया गया। कार्यक्रम में सभी स्तर पर 1229 लखपति दीदी को सम्मानित किया गया। 422 समूहों को तीन हजार की दर से 1.26 करोड़ का रिवाल्विंग फंड, 110 समूहों को 1.10 करोड़ धनराशि का बैंक ऋण वितरित किया गया। कार्यक्रम में परियोजना निदेशक शैलेने व्यास, उपायुक्त रोजगार वंदना सिंह, प्रशासनिक अधिकारी संजय तोमर एवं जिला मिशन प्रबंधक मौजूद रहे।