बिलसंडा। नगर के देवीस्थान मंदिर पर रविवार की रात देवी जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आए कलाकारों ने भजन सुनाकर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया।
इस दौरान मां दुर्गा का भव्य शृंगार किया गया तो मंदिर को फूलों से सजाया गया। इस दौरान मिष्ठान व फलों का भोग भी लगाया गया। रात्रि आठ बजे माता की आरती के बाद भजन संध्या का शुभारंभ हुआ। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।