फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाल्ट से 30 गांवों की बिजली कई घंटे गुल

विज्ञापन
पूरनपुर की अशोक कॉलोनी का धूं-धूं कर जलता ट्रांसफार्मर। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पूरनपुर। तेज हवा के साथ सोमवार को हुई बारिश के कारण हुए फाल्ट से शेरपुर सहित 30 गांव की बिजली सप्लाई घंटों ठप रही। मंगलवार को इसे सुचारु किया जा सका। इधर, अशोक कॉलोनी में रखा बिजली ट्रांसफार्मर सोमवार शाम को फिर फुंक गया। सप्ताह भर में तीसरी बार ट्रांसफार्मर फुंकने से उपभोक्ताओं में गुस्सा है। गांव जितौरिया टांडा में फुंके ट्रांसफार्मर को तीसरे दिन भी नहीं बदलने से गांव की बिजली सप्लाई ठप है।
विज्ञापन

सोमवार को तेज हवा के साथ हुई बारिश में हुए फाल्ट में शेरपुरकलां, टंडोला, हरीपुर, लोधीपुर, भगवंतापुर, रघुनाथपुर, जटपुरा सहित करीब 30 गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दूसरे दिन खराबी दूर कर बिजली सप्लाई सुचारु की गई। अशोक कॉलोनी में सप्ताह भर में तीन ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। दो दिन पहले फुंके ट्रांसफार्मर की जगह दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया गया था। सोमवार को शाम को फिर फुंक गया। ट्रांसफार्मर के फुं कने से ठप हुई बिजली सप्लाई को लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश है। हालांकि मंगलवार शाम को फुंके ट्रांसफार्मर की जगह दूसरा लगाकर बिजली सप्लाई सुचारू कर दी गई।
गांव जितौरिया में दो अगस्त को ट्रांसफार्मर फुंकने से गांव की बिजली सप्लाई ठप हो गई थी। दूसरे दिन ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली सप्लाई सुचारुकी गई। मगर तीन दिन पहले बदला गया ट्रांसफार्मर भी फुंक गया। फुंके ट्रांसफार्मर की जगह अब तक दूसरा ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया। उपभोक्ताओं का कहना है कि गांव में पहले से कनेक्शन बढ़ गए। मगर ट्रांसफार्मर पुराने कनेक्शनों के हिसाब की क्षमता का रखने से ट्रांसफार्मर फुंक रहे है। अब कम क्षमता का ट्रांसफार्मर नहीं रखने दिया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीओ शोएब अंसारी ने बताया कि फाल्ट से शेरपुर सहित अन्य गांवों की बिजली सप्लाई ठप हुई थी। खराबी दूर कर बिजली सप्लाई सुचारु करा दी गई। फुंके ट्रांसफार्मरों की जगह दूसरे ट्रांसफार्मर रखवा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें