फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरजपुर में फार्म हाउस की छत पर चढ़ा तेंदुआ, डर गए किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। तहसील क्षेत्र के गांव सूरजपुर में आबादी के आसपास तेंदुए की चहलकदमी लगातार बनी हुई है। बुधवार रात करीब आठ बजे एक तेंदुआ गुरुद्वारे के समीप प्रदीप सिंह के फार्म हाउस की छत पर जा पहुंचा। फार्म स्वामी के घर पहुंचने पर कार की रोशनी में तेंदुए की चहलकदमी देखी तो किसान डर गए। आसपास के लोगों की मदद से शोर-शराबा किया गया। तेंदुआ छत से कूद कर देवहा नदी की ओर चला गया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के सूरजपुर इलाके में पिछले कई दिनों से तेंदुए की सक्रियता देखी जा रही है। सूचना के बाद टाइगर ट्रेकर चेतन कुमार, कैलाश कुमार ने रात में पहुंचकर पद चिह्न ट्रेस किए। ग्रामीणों को अलर्ट करते हुए पटाखे दागकर तेंदुए को दूर तक खदेड़ने का प्रयास किया। रेंजर देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तेंदुए की सक्रियता को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी गई है। वन दरोगा सोनी सिंह ने टीम के साथ पहुंच कर मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें