फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घर में घुसे तेंदुए ने बकरी को मार डाला, शोर पर भाग गया

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। घर में घुसे तेंदुए ने हमलाकर बंधी बकरी को मार डाला। शोर मचने पर तेंदुआ समीप के गन्ने के खेत में चला गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम को तेंदुए के पैरों के निशान मिले। वन विभाग ने निगरानी के लिए टीम लगाई है। गांव अशोक नगर के समीप मंगलवार रात को फिर बाघिन होने का शोर मचा। सूचना पर पहुंची टीम को बाघिन या बाघ के पैरों के निशान नहीं मिले। बाघिन की निगरानी के लिए वन विभाग की टीम लगी हुई है। बाघिन की चहलकदमी की जानकारी आसपास के लोगों से की जा रही है।
विज्ञापन


यह घटना हजारा थाना क्षेत्र के गांव भुरजनिया की है। गांव के तुलीराम के घर में दरवाजा नहीं है। उन्होंने टांट लगा रखा है। रात को टांट हटा कर तेंदुआ घर में घुस गया। तेंदुए ने घर में बंधी बकरी को मार डाला। आहट पर हुए शोर पर बकरी के शव को छोड़कर तेंदुआ पास के गन्ने के खेत मेंं घुस गया। सूचना पर पहुंची संपूर्णानगर सामाजिक वानिकी की टीम को तेंदुए के पैरों के निशान मिले।
संपूर्णानगर रेंजर ललित कुमार ने बताया कि तेंदुए की चहलकदमी को लेकर आसपास के लोगों को सतर्क किया गया। गरानी को टीम लगाई गई है। इसके अलावा गांव चंद्रनगर के समीप पिछले कई दिनों से शावक के साथ देखी जा रही बाघिन के गांव अशोक नगर के समीप होने का मंगलवार रात को शोर मचा। सूचना पर संपूर्णानगर सामाजिक वानिकी की टीम पहुंची। रेंजर ने बताया कि गांव अशोक नगर के समीप बाघिन या बाघ किसी के भी पैरों के निशान नहीं मिले। निगरानी के लिए वन विभाग की टीम निगरानी कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें