फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों के सामने आया तेंदुआ, छूटा पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। गांव सूरजपुर में आबादी क्षेत्र में तेंदुए की चहलकदमी का सिलसिला जारी है। मंगलवार की शाम सात बजे खेतों में काम कर घर लौट रहे मजदूरों के सामने तेंदुआ आ जाने से पसीने छूट गए। शोर शराबा करने पर तेंदुआ गन्ने के खेतों में चला गया। सूचना के बाद पहुंचे वनकर्मियों ने छानबीन की।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव सूरजपुर निवासी कल्लू राम ने बताया कि वह खेतों में काम करने के बाद शाम के समय मजदूरों के साथ घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान गन्ने के खेत से निकलता हुआ एक तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुए को सामने देख मजदूरों के पसीने छूट गए। शोर शराबा करने पर तेंदुआ गन्ने के खेतों में वापस लौट गया। सूचना पर वन दरोगा सोनी सिंह, चेतन कुमार ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पगमार्क ट्रेस किए। और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की। रेंजर देवेंद्र कुमार ने बताया कि टीम को मौके पर भेजा गया है। तेंदुए को ट्रेस कर जंगल की ओर खदेडने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें