फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाघिन की दहशत के बीच मेवातपुर में तेंदुए का महिला पर हमला

Mon, 21 Jul 2025 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूरिया। हमलावर बाघिन की दहशत खत्म नहीं हुई कि मेवातपुर गांव में रविवार सुबह खेत पर पहुंची महिला जगदेई पर तेंदुए ने हमला कर दिया। शोर शराबा करने पर तेंदुआ वहां से भाग गया। हमले में घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग और पुलिस की टीमों ने जानकारी जुटाने के बाद निगरानी शुरू कर दी।
विज्ञापन

घटना रविवार सुबह करीब 11 बजे हुई। ग्रामीणों के अनुसार मेवातपुर निवासी जगदेई धान की फसल देखने के लिए अपने खेत पर जा रहीं थीं। इस दौरान खेत पर पहुंचते ही अचानक पास के गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने उनके ऊपर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गई। घायल के दोनों हाथों पर गहरे जख्म हो गए। शोर शराबा करने पर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। प्रयास कर महिला को बचाया। इसपर तेंदुआ गन्ने के खेतों की ओर भाग गया। हमले की सूचना पर परिजन और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। इसके बाद घायल को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया।
घटना को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उनका कहना था कि बाघिन पकड़ में नहीं आ सकी और तेंदुआ भी क्षेत्र में हमलावर होने लगा। विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीमों को ग्रामीणों ने खरीखोटी सुनाई। जानकारी पर न्यूरिया थाना प्रभारी सुभाष कुमार भी मौके पर पहुंच गए और समझा बुझाकर ग्रामीणों को शांत कराया। डीएफओ भरत कुमार डीके ने बताया कि हमले की जानकारी के टीमें क्षेत्र में अलर्ट है। सर्च करने के बाद कहीं तेंदुए के पदचिह्न नहीं मिले हैं। इससे हमलावर वन्यजीव को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। टीमें क्षेत्र में नजर बनाए हुए हैं। पुलिस की मदद भी ली जा रही है।
विज्ञापन

-
हाथियों से चलाया सर्च अभियान
मेवातपुर में महिला पर हमले की घटना के बाद वन विभाग की टीमें अलर्ट हुई। गांव पहुंची टीमों को ग्रामीणों के आक्रोश का भी शिकार होना पड़ा। इसके बाद निगरानी का दायरा बढ़ाकर ड्रोन कैमरों के अलावा हाथियों को बुलाकर भी सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन कहीं कोई मौजूदगी दिखाई नहीं दी। टीमों को गांव में नजर रखने को लगाया गया है।

नौ जून को मेवातपुर में बाघिन के हमले में हो चुकी किसान की मौत
न्यूरिया क्षेत्र के मेवातपुर गांव में नौ जून को बाघिन ने किसान मुकेश कुमार पर हमला कर मार दिया था। किसान खेत पर गन्ने की फसल में सिंचाई कर रहे थे। इस घटना के बाद से बाघिन लगातार न्यूरिया क्षेत्र के 10 से अधिक गांव की सीमा में घूम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें