फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने वादकारियों को त्वरित न्याय दिलाने का लिया गया संकल्प

विज्ञापन
पीलीभीत में सेंट्रल बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद पदाधिकारी। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। सेंट्रल बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में वादकारियों को त्वरित और बेहतर न्याय दिलाने का संकल्प लिया गया। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के चेयरमैन श्रीरीश मल्होत्रा और पूर्व अध्यक्ष एवं सदस्य अजय कुमार शुक्ला ने निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। जिला जज सुधीर कुमार ने कहा कि जजी परिसर में वकीलों के लिए पांच मंजिल इमारत बनाई जाएगी जिसमें 80 चेंबर होंगे।
विज्ञापन

कचहरी परिसर में हुए शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश बार काउंसिल के चेयरमैन श्रीरीश मल्होत्रा ने वकीलों के हितों में प्रदेश बार काउंसिल द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि बार बेंच मिलकर समय पर बेहतर न्याय दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व न्यायमूर्ति मुशफ्फे अहमद ने कहा कि समाज की कुरीतियों को दूर करने में वकीलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। जिला जज सुधीर कुमार ने कहा कि सेंट्रल बार परिसर में वकीलों के बैठने के लिए 80 चेंबर बनाने का प्रस्ताव उच्च न्यायालय भेजा गया है ।यह भवन पांच मंजिला बनेगा। चेंबर बनने के बाद वकीलों को विधि व्यवसाय करने में काफी सुविधा होगी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष संतराम राठौर ने कहा कि अधिवक्ताओं के मान सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इस अवसर पर बाद कारियो को बेहतर न्याय दिलाने का संकल्प लिया गया। संचालन डॉक्टर जीएल वर्मा ने किया। शपथ लेने वालों में सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संत राम राठौर, सचिव विकास शर्मा, कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा, उपाध्यक्ष परविंदर अग्निहोत्री, बीके सिंह, सुमन गुप्ता, मोहम्मद अरशद, नितिन मिश्रा, सह सचिव दिनेश वर्मा, कमलेश गोस्वामी, सदस्य सूरजपाल वर्मा, सुखजिंदर सिंह, पवन अरोड़ा और आकिब जावेद अंसारी शामिल हैं। मां शारदा के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश सुधीर कुमार, पूर्व न्यायमूर्ति मुशफ्फे अहमद, बार काउंसिल के चेयरमैन मल्होत्रा, पूर्व अध्यक्ष एवं सदस्य अजय कुमार शुक्ला, अपर सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार उपाध्याय, विशेष न्यायाधीश राकेश वशिष्ठ और अपर सत्र न्यायाधीश अभिषेक पांडे को दोशाला भेंट कर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
सम्मान की रक्षा तब, जब रक्षक की भूमिका रहे : श्रीरीश मल्होत्रा
पूरनपुर में बार कौंसिल उत्तर प्रदेश के चेयरमैन श्रीरीश मल्होत्रा ने कहा कि सिस्टम से हार के बाद ही लोग अधिवक्ता की शरण में आते हैं। तब अधिवक्ताओं की भी जिम्मेदारी है कि समस्या का निराकरण शीघ्र और अच्छे ढंग से कराए। सम्मान की रक्षा तभी है जब रक्षक की भूमिका रहती है।
विज्ञापन

वे शनिवार को नगर के एक बरात घर में प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं को जन समाज ने ताकत और सम्मान दे रखा है। जब अपनों या सिस्टम से लोग हार जाते हैं तब अधिवक्ता के पास आते हैं। अधिवक्ता और वादकारी का विश्वास का रिश्ता है। कोरे कागज पर हस्ताक्षर कर अधिवक्ता को लोग देते हैं। सम्मान की रक्षा तभी तक है जब तक रक्षक है। उन्होंने कहा कि नगर में मुंसिफ कोर्ट की स्थापना को बार काैंसिल साथ है। विधायक बाबूराम पासवान ने कहा कि नगर में मुंसिफ कोर्ट की स्थापना को तमाम प्रयास किए है। प्रयास जारी है। शीघ्र ही मुंसिफ कोर्ट की स्थापना होगी। डीएम पुलकित खरे ने कहा कि अधिवक्ताओं की बड़ी जिम्मेदारी होती है। उनकी उम्मीदों पर खरे उतरे जो न्याय के लिए उन लोगों के पास आता है। उन्होंने कहा कि नगर में रोडवेज बस स्टैंड के पास मुंसिफ कोर्ट के लिए जमीन को चिह्नित कर लिया गया है। कागज भी देख लिए गए हैं। 10 दिन में मुंसिफ कोर्ट का कार्य शुरू होगा। समारोह में बार कौंसिल के चेयरमैन ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सक्सेना अजीत को, डीएम ने महासचिव संजय विश्वास को और विधायक बाबूराम पासवान ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक शर्मा को पद की शपथ दिलाई। इसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सक्सेना ने अपनी पूरी टीम को शपथ दिलाई। संचालन प्रभात सक्सेना और इफ्तखार खां ने किया। समारोह में अशोक खंडेलवाल, सत्यनरायन मिश्र, डॉ. तेजबहादुर सिंह तेजू, संजय पांडेय, संजय सिंह तोमर, मोहम्मद असद खां आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें