पीलीभीत। बरेली-पीलीभीत-सितारगंज हाईवे के घोटाले की जांच पूरी होने के बाद अधिग्रहण संबंधी दस्तावेज वापस आ गए हैं। दस्तावेज आने के बाद अब ठप पड़ी मुजावजा प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद जग गई है।
हाईवे के भूअधिग्रहण और मूल्यांकन में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद मंडलस्तरीय जांच की गई थी। इसमें पीलीभीत में भी परिसंपत्तियों के मूल्यांकन में बड़े पैमाने पर घपलेबाजी की बात सामने आई थी। इस पर मंडलीय जांच समिति की ओर से एक सितंबर को पीलीभीत एसएलओ कार्यालय से अधिग्रहण संबंधी दस्तावेज और कर्मचारियों को तलब किया था।
मंडल स्तर पर जांच पूरी होने के बाद शुक्रवार की शाम को अधिग्रहण संबंधी दस्तावेज एसएलओ कार्यालय वापस भेज दिए गए। दस्तावेज आने के बाद अब ठप पड़ी मुआवजा प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद जग गई है। संवाद
-
अधिग्रहण संबंधी दस्तावेज कार्यालय को प्राप्त हो गए हैं। अब उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार मुआवजा देने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। स्थानीय स्तर पर पत्रावलियों की जांच के बाद ही मुआवजा दिया जाएगा।
- विजय वर्धन तोमर, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी/सिटी मजिस्ट्रेट