फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विदेश भेजने का दिया झांसा, 5.80 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। विदेश भेजने की झांसा देकर आईलेट सेंटर के संचालक ने 5.80 लाख रुपये ठग लिए। वीजा न लगने पर पहले रुपये वापस करने के लिए वह टाल-मटोल करता रहा। बाद में उसने पीड़ित को गालियां दी। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर आईलेट सेंटर संचालक और उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव गजरौला जप्ती निवासी गुरजंट सिंह ने बताया कि सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव कजरी निरंजनपुर निवासी प्रदीप सिंह पूरनपुर में विदेश भेजने के लिए आईलेट सेंटर चलाता है। उसने इंग्लैंड का वीजा दिलवाने के लिए आईलेट सेंटर संचालक प्रदीप सिंह से बात की। इस पर उसने 5.80 लाख रुपये की मांग की।
गुरजंट सिंह के अनुसार उन्होंने किस्तों में प्रदीप सिंह को 5.80 लाख रुपये दिए. मगर वीजा नहीं मिला। इस पर उसने दिए गए रुपये वापस मांगे। आरोप है कि तब प्रदीप सिंह ने टाल मटोल शुरू कर दी। कुछ दिन बाद जब उससे दोबारा रुपये मांगे। तब प्रदीप ने अपने साथी सर्वजीत सिंह के साथ मिलकर उसे गालियां दी और रुपये देने से इन्कार कर दिया। जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

गुरजंट का कहना है कि प्रदीप को दी गई राशि की रसीदें उसके पास हैं। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि एसपी के आदेश पर गुरजंट सिंह की ओर से तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

जालसाज ने युवक के खाते से उड़ाए एक लाख

बीसलपुर। मोहल्ला दुर्गाप्रसाद के एक युवक के बैंक खाते से एक जालसाज ने एक लाख रुपये उड़ा दिए। कोतवाली में तहरीर दी गई है।
मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि किसी जालसाज ने स्वयं को बैंक अधिकारी बताकर फोन पर उसके बैंक खाते से संबंधित काफी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कर ली। कुछ देर बाद जालसाज ने उसके खाते से उन्हीं जानकारियों के आधार पर एक लाख रुपये निकाल लिए। एक लाख रुपये निकलने का मैसेज आने पर उसे अपने साथ हुई जालसाजी का जानकारी हुई। अजय कुमार ने बताया कि उन्होंने पुलिस में तहरीर दे दी है, जिसमें जालसाज को अज्ञात बताया गया है। उसके मोबाइल फोन नंबर का उल्लेख किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद

मजदूर से हजारों रुपये ठगे

घुंघचाई। ईंट भट्ठे पर ले जाकर ठेकेदार ने छेड़खानी की झूठी कहानी रचकर मजदूर से हजारों रुपये ठग लिए। इसके बाद मजदूर की जमीन भी हड़पने की कोशिश की। मजदूर ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव डूंडा निवासी हरिनंद ने बताया कि गांव निवासी एक ग्रामीण गोरखपुर में एक ईंट भट्ठे पर ठेकेदारी करता है। कुछ दिन पहले वह उसको मजदूरी करने के लिए उसे वहां ले गया। मजदूर का आरोप है कि गोरखपुर में ठेकेदार ने कुछ लोगों के साथ मिलकर उसके खिलाफ छेड़खानी की झूठी कहानी गढना शुरू कर दी। समझौता कराने के नाम पर पचास हजार रुपये भी ठग लिए।
इसके बाद ठेकेदार ने फर्जी तरीके से कागज पर मजदूर के हस्ताक्षर करा लिए। जानकारी पर जब विरोध किया, तो उसके साथ अभद्रता की गई। वापस घर आने के बाद मजदूर ने घुंघचाई थाने पहुंच कर थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी विशेष कुमार ने बताया की तहरीर मिली है। जांच में जो आएगा, उसी के तहत कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें