पीलीभीत। गोरखपुर-लालकुआं विशेष ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक गाड़ी का संचालन 11 जुलाई तक किया जाएगा। यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे के अफसरों ने इस गाड़ी को 14 फेरों के लिए बढ़ाया है। यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को चलेगी।
गोरखपुर-लालकुआं से चलने वाले विशेष ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक गाड़ी का संचालन प्रत्येक शनिवार को किया जा रहा है। इस गाड़ी का संचालन 11 अप्रैल तक किया जाना था, लेकिन यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे के अफसरों ने इस गाड़ी का संचालन अब 14 फेरों को लिए बढ़ा दिया है। अब यह ट्रेन 11 अप्रैल से 11 जुलाई तक संचालित की जाएगी। यह ट्रेन (गाड़ी संख्या 05009) शुक्रवार सुबह 05.05 बजे चलाई जाएगी, जो भोर में 03.30 बजे पीलीभीत पहुंचेगी। वहीं, वापसी में यह ट्रेन (गाड़ी संख्या 05010) शनिवार को लालकुआं से सुबह 10 बजे चलकर किच्छा, भोजीपुरा होते हुए दोपहर 02.17 बजे पीलीभीत पहुंचेगी।
इस ट्रेन में जनरेटर सह लगेज यान का एक, एलएसएलआरडी का एक, साधारण द्वितीय श्रेणी के चार, शयनयान श्रेणी के तीन, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के पांच, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के दो और वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का एक कोच सहित कुल 17 कोच लगाए जाएंगे। संवाद