पीलीभीत। बीएसए कार्यालय परिसर में मंगलवार को हुई मरौरी ब्लॉक और नगर क्षेत्र के दिव्यांग बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में निखिल, सनी और लक्ष्मी ने बाजी मारी। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने मूकबधिर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ को झंडी दिखाकर किया। 100 मीटर जूनियर मूक बधिर दिव्यांग बालक वर्ग की दौड़ में बंजरिया के शनि ने बाजी मारी। दूसरे नंबर पर परिषदीय आदर्श विद्यालय के अरुण और कंपोजिट शेर मोहम्मद के अवनीश तीसरे स्थान पर रहे। मूकबधिर बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में जूनियर हाई स्कूल मंगतपुर की लक्ष्मी प्रथम, कंपोजिट स्कूल शेर मोहम्मद की काव्या द्वितीय, जूनियर मरौरी की अंजलि तृतीय स्थान पर रहीं। प्राथमिक स्तर पर मूक बधिर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कंपोजिट स्कूल शेर मोहम्मद के निखिल प्रथम, रामनगर खरोसा के साहिल द्वितीय और अनुज तीसरे स्थान पर रहे।
मूक बधिर जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में जूनियर हाई स्कूल गौहनिया की श्रेजल प्रथम, नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय कि शिवानी द्वितीय व जूनियर हाई स्कूल हटुआ की पायल तृतीय स्थान पर रहीं। दृष्टि बाधित जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में जूनियर हाईस्कूल डालचंद के सूरज प्रथम, जूनियर स्कूल संतोषपुरा के शिवम द्वितीय, संतोषपुरा के ही विमलेश तृतीय स्थान पर रहे। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने विजेता बच्चों को पुरस्कार वितरित किए।
खेल संपन्न कराने में स्पेशल एजुकेटर मीना, मीनाक्षी, अनुराधा, रामदास, मनीष श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, सुनील त्रिपाठी, राजेश कुमार, अनिल कुमार, खेल अनुदेशक प्रखर मिश्रा, पंकज कुमार, सहित विभाग कई कर्मचारी मौजूद रहे।