पूरनपुर। पुलिस मुठभेड़ में घायल शेरपुर के मोहल्ला कुरैशियान निवासी बिलाल (22) को पुलिस मंगलवार शाम को लेकर सीएचसी पहुंची। उसके दाएं पैर में गोली लगी थी। कोतवाल पवन कुमार पांडेय ने बताया कि बिलाल ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की है। आरोपी शातिर संरक्षित पशु हत्यारोपी है। उसके खिलाफ संरक्षित पशु हत्या और गैंगस्टर की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। आरोपी के पास से पशु वध के उपकरण, तमंचा, कारतूस आदि मिले हैं। संवाद