आरोपी ने हत्या की धमकी भी दी
महिला अधिवक्ता ने युवक का विरोध करते हुए जब उसे ललकारा तो वह भागने लगा। महिला अधिवक्ता ने युवक को दौड़कर काले मंदिर के पास पकड़ लिया। महिला अधिवक्ता से हो रही नोकझोंक देखकर वहां भीड़ जमा हो गई। इस दौरान आरोपी गढ़ासे से काटकर हत्या करने की धमकी देने लगा।
अधिवक्ता ने मौके से सुनगढ़ी इंस्पेक्टर को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़ लिया व थाने ले आई। महिला अधिवक्ता ने मामले की लिखित तहरीर थाना सुनगढ़ी पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया।