फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नगर पंचायत की अध्यक्ष के पुत्र और उसके दोस्त की मौत, किच्छा में हुए सड़क हादसे का शिकार

Thu, 25 Jan 2024 03:39 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

किच्छा से लौटते समय थाना पुलभट्टा से करीब दो किलोमीटर आगे पिपलिया मोड़ के पास अज्ञात ट्रक की टक्कर से शिवा गुप्ता व नवाबगंज के आसिफ की मौत हो गई, जबकि तीसरा दोस्त शिवा गंभीर रूप से घायल हो गया। तीन लोग फॉरच्यूनर में सवार थे। 
विज्ञापन
शिवा गुप्ता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के जहानाबाद नगर पंचायत की अध्यक्ष ममता गुप्ता के बेटे शिवा गुप्ता (22) और उसके दोस्त आसिफ (20) पुत्र जमील की मंगलवार रात किच्छा में सड़क हादसे में मौत हो गई। दूसरा दोस्त शिवा पुत्र रमेश चंद्र गुप्ता भी गंभीर रूप से घायल हो गया।  

विज्ञापन


जहानाबाद की अध्यक्ष ममता गुप्ता की बेटी शिल्पी की बृहस्पतिवार को गोद भराई थी। परिजनों के मुताबिक, शिवा अपनी बहन शिल्पी की शादी के लिए रिजॉर्ट देखने फॉरच्यूनर गाड़ी से किच्छा गए थे। उनके साथ नवाबगंज के नई बस्ती के रहने वाले दोस्त आसिफ व शिवा भी थे। छोटा भाई शगुन भी उनके साथ पीलीभीत तक आया था। शिवा ने उसे वहां से वापस जहानाबाद भेज दिया। इसके बाद तीनों दोस्त किच्छा चले गए। 

बताते हैं कि मंगलवार रात करीब दो बजे किच्छा से लौटते समय थाना पुलभट्टा से करीब दो किलोमीटर आगे पिपलिया मोड़ के पास अज्ञात ट्रक की टक्कर से चेयरमैन के पुत्र शिवा गुप्ता व नवाबगंज के आसिफ की मौत हो गई, जबकि तीसरा दोस्त शिवा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर मारने वाले वाहन का कोई पता नहीं चल सका। बुधवार को   पोस्टमार्टम के बाद शवों को पीलीभीत व नवाबगंज ले आया गया। 

 

विज्ञापन

घर में चल रही थी बहन की गोद भराई की तैयारी
नगर पंचायत अध्यक्ष के घर पर बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं। बृहस्पतिवार को बेटी की गोद भराई की रस्म थी, लेकिन एक दिन पहले ही सब बदल गया। बुधवार को घर पर बड़े बेटे की लाश पहुंची, जिससे खुशियां मातम में बदल गईं। पंचायत अध्यक्ष के बेटे की मौत से पूरा कस्बा शोक में डूब गया। उनके घर पर दिन भर शोक व्यक्त करने लोग आते रहे। 

नगर पंचायत अध्यक्ष के पति दुर्गाचरण गुप्ता उर्फ अन्ना ने अपनी बेटी की शादी तय की थी। बृहस्पतिवार 25 जनवरी को उनकी बेटी का गोद भराई का कार्यक्रम था। माधोटांडा रोड पर एक बड़े होटल में आयोजन रखा गया था। घर में इसकी तैयारी चल रही थीं। हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। 

पिता बोले- यह हादसा नहीं, हत्या है  
दुर्गाचरन गुप्ता उर्फ अन्ना ने बेटे की हत्या किए जाने की बात कही है। अंतिम संस्कार के दौरान उन्होंने कहा कि यह हादसा नहीं हत्या है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर बेटा गाड़ी रोककर लघुशंका करने गया था। इसके बाद जैसे ही वह गाड़ी में आकर बैठा और सीट बेल्ट लगाने लगा, किसी अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ी में टक्कर मारी। कहा कि बेटे की हत्या की गई है। वह घटनास्थल देखकर आए हैं। गाड़ी का जो हाल है उसे देखकर हर कोई यही कह रहा है कि अगर गैर इरादे से टक्कर होती तो दूसरी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त होती, चालक उसे ले जा नहीं सकता था। 

कपड़ों की दुकान करते थे आसिफ
सड़क हादसे में जान गंवाने वाले कार सवार गारमेंट व्यापारी मोहम्मद आसिफ (26 वर्ष) नवाबगंज में बाइपास मार्ग निवासी थे। उनकी घर के पास ही कपड़ों की दुकान है। वहीं, घायल हुए शिवा गुप्ता भी कपड़ों की दुकान करते हैं। 
विज्ञापन

आसिफ के परिवार में पिता मोहम्मद जमील अहमद, मां हसमती, भाई मोहम्मद फिरोज, मोहम्मद अनीस, मोहम्मद अजीम और बहन सुगरा, गुड्डी व हुस्नआरा हैं। आसिफ भाइयों में सबसे छोटे थे। उनका शव घर लाया गया तो परिजन बिलखकर रोने लगे। उनके परिवार में पिता के अलावा एक बहन और एक भाई है। उनकी मां का पहले देहांत हो चुका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें