फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों को लौटने वाले तीस और लोगों की जांच, एक में लक्षण मिलने पर क्वरंटीन को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। कोरोना के भय से घरों से दूर विदेशों या अन्य प्रदेशों में रहने वाले लोगों का घरों को लौटने का सिलसिला सोमवार शाम तक जारी रहा। विदेश या अन्य प्रदेशों से आए लोगों की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांवों में पहुंचकर लोगों की जांच की। साथ ही इन लोगों को घरों में अलग कमरे में पखवाड़ा भर तक रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर सहित क्षेत्र के लोग रोजगार की तलाश में हरियाणा, दिल्ली सहित अन्य राज्यों को जाते है। विदेश जाने का भी एक अलग क्रेज है। क्षेत्र के सैकड़ों लोग विदेश में है। कोरोना को लेकर अन्य प्रदेशों से घरों को लौट रहे है। कुछ लोग विदेशों से भी घरों को आ रहे है। विदेश और अन्य प्रदेशों से घरों को लौटने वालों का सिलसिला सोमवार शाम तक जारी रहा। पंजाब के चंड़ीगढ़ से लौटे गांव सबलपुर के चार, महाराष्ट्र से लौटे मोहल्ला कायस्थान के चार, कनाडा से लौटे गांव जमुनिया जगतपुर के दो, मुंबई से लौटे मोहल्ला साहूकारा लाइनपार के एक, अलमोड़ा से लौटे मोहल्ला कायस्थान निवासी एक व्यक्ति सहित तीस लोगों की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर जांच की और पखवाड़ा भर तक परिवार से अलग कमरे में रहने के निर्देश दिए। प्रभारी चिकित्साधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि आगरा से लौटे मोहल्ला लाइनपार साहूकारा के एक प्राइवेट चिकित्सक में कोरोना के लक्षण मिले है। सीएमओ को पूरी स्थिति से अबगत कराकर चिकित्सक को क्वारंटीन को जिला मुख्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें