फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी मिल को गन्ना क्रय केंद्र देने के प्रयास पर किसानों का हंगामा

विज्ञापन
पूरनपुर सहकारी गन्ना समिति में प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पूरनपुर। गन्ना खरीद केंद्रों को दूसरी चीनी मिल को देने के शुरू हुए प्रयास के विरोध में कई गांवों के किसानों ने सहकारी गन्ना समिति पहुंचकर प्रदर्शन कर हंगामा किया। प्रदर्शनकारी किसानों ने दूसरी मिल को गन्ना न देने की चेतावनी दी। समिति सचिव से मिलकर पूर्व की तरह एलएच चीनी मिल को ही गन्ना खरीद केंद्र आवंटित कराने की मांग की। साथ ही दूसरी मिल को क्रय केंद्र आवंटित होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

खाद्यान्न उत्पादन में पूरनपुर क्षेत्र जिले में अग्रणी माना जाता है। खाद्यान्न खरीद का आधा लक्ष्य भी इसी क्षेत्र से पूरा होता है। धान, गेहूं के अलावा गन्ना का उत्पादन भी अधिक होने पर पूरनपुर क्षेत्र का गन्ना पांच चीनी मिलों को आवंटित किया जाता है। घुंघचाई क्षेत्र में कालाबोझ ए और बी, कढैया कनपारा, केशोपुर, घुुंघचाई के खरीद केंद्र पर पिछले चार साल से पीलीभीत की एलएच चीनी मिल गन्ना की खरीद कर रही है। क्षेत्र के कुछ डेलीगेटों ने गन्ना खरीद केंद्रों को दूसरी चीनी मिल को आवंटित कराने को पत्राचार शुरू किया। इसकी भनक लगने पर क्षेत्र के गन्ना किसानों में रोष फैल गया। सोमवार को कई गांव के किसानों ने सहकारी गन्ना समिति पहुंचकर क्षेत्र के गन्ना खरीद केंद्रों को दूसरी चीनी मिलों को आवंटित कराने के प्रयास में लगे लोगों के खिलाफ प्रदर्शन किया। समिति में हंगामा कर अन्य चीनी मिलों को गन्ना न देने की चेतावनी दी। प्रदर्शनकारी किसानों का कहना था कि गन्ना जला देंगे। मगर एलएच चीनी मिल के अलावा अन्य मिल को गन्ना नहीं देंगे। वजह उनको पिछले चार सालों से गन्ना सप्लाई में न तो असुविधा हो रही है और न ही भुगतान में। कुछ प्रदर्शनकारी किसानों ने समस्या की जानकारी पूर्व विधायक पीतमराम को दी। पूर्व विधायक भी सहकारी गन्ना समिति पहुंचे। उन्होंने किसानों के साथ सहकारी गन्ना समिति सचिव से मिलकर किसानों की मांग के अनुरूप उनके गन्ना खरीद केंद्र पूर्व की तरह ही आवंटित कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें