फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पीलीभीत व पूरनपुर होकर 26 से दौड़ेगी कासगंज-लखनऊ ऐशबाग एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। तराई क्षेत्र के रेल यात्रियों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। पीलीभीत संसदीय क्षेत्र को रेल विकास के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण तोहफा मिलने जा रहा है।
विज्ञापन

26 जुलाई को कासगंज-ऐशबाग (लखनऊ) एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ होगा। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री और पीलीभीत के सांसद जितिन प्रसाद पूरनपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल होकर क्षेत्रवासियों को संबोधित करेंगे।
नई ट्रेन के संचालन से न केवल पीलीभीत और पूरनपुर के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी, बल्कि बदायूं, कासगंज, बरेली, मैलानी, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और लखनऊ के बीच यात्रा पहले से कहीं अधिक आसान और सुविधाजनक हो जाएगी।
विज्ञापन

रेलवे के इस फैसले को तराई क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह ट्रेन प्रतिदिन कासगंज से चलकर बदायूं, बरेली, इज्जतनगर, पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर, सीतापुर, सिधौली और मोहिबुल्लापुर होते हुए ऐशबाग (लखनऊ) पहुंचेगी। इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य उत्तर प्रदेश के बीच सीधा रेल संपर्क और मजबूत होगा। इससे यात्रियों का सफर सुगम होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें