फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जिला महिला अस्पताल में मनाया गया कन्या जन्मोत्सव

विज्ञापन
जिला महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव  में  उपहार देते सीएमएस।स्रोत:विभाग
विज्ञापन
पीलीभीत। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं की थीम पर जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता के निर्देश पर बृहस्पतिवार को मिशन शक्ति योजना के तहत जिला महिला अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता सीएमएस महिला अस्पताल डॉ. राजेश कुमार ने की।
विज्ञापन

सीएमएस ने 11 कन्याओं को कन्या जन्म की बधाई पत्र व वस्त्र दिए। कन्याओं के परिवार के साथ केक भी काटा गया। डॉ. हिना ने भी लाभार्थियों को कन्याजन्म की बधाई दी एवं केक काटकर उत्सव मनाया। केंद्र प्रशासक वन स्टॉप सेंटर तृप्ति मिश्रा ने लाभार्थियों को प्रोत्साहित किया। इस दौरान स्टॉफ नर्स सोनी कश्यप, केस वर्कर धीरज मौर्य, राजेश मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें