फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: भुगतान को लेकर पीडब्ल्यूडी कार्यालय में भिड़े जेई और ठेकेदार

Fri, 15 Nov 2024 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। टनकपुर मार्ग स्थित लोक निर्माण विभाग कार्यालय में बुधवार को भुगतान को लेकर ठेकेदार और जेई में जमकर गाली-गलौज और नोकझोंक हुई। घटना को लेकर अवर अभियंता संघ लामबंद हो गया है। बृहस्पतिवार को दोनों ओर से एक-दूसरे पर आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी गई।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता की ओर से एसपी को भेजे गए पत्र में कहा गया कि मे. शाहजी संस्था के सैयद अफजाल हुसैन बुधवार को शाम 4.15 बजे कार्यालय आए। स्टाफ की मौजूदगी में उन्होंने सहायक अभियंता एसपी गौतम व अवर अभियंता अनूप कुमार के साथ गाली-गलौज व धक्का मुक्की कर विभागीय कार्याें में व्यवधान उत्पन्न किया। सरकारी अभिलेखों को नष्ट करने की कोशिश की। घटना से अधिकारियों और कर्मचारियों में रोष है।
वहीं, ठेकेदार की ओर से कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया कि वह विभाग का पंजीकृत ठेकेदार है। अक्तूबर में उसने पूरनपुर शारदा मार्ग पर 25.43 लाख रुपये की लागत से गड्ढा मुक्ति का कार्य कराया था। काम चालू होने के दौरान ही अवर अभियंता अनूप ने व्यक्तिगत जरूरत बताकर उससे 2.50 लाख रुपये लिए।
विज्ञापन

बुधवार को वह अपने परिचित अवर अभियंता से मिलने कार्यालय गया। जहां उक्त अवर अभियंता भी मिले। आरोप है कि उधार दिए रुपये मांगने पर उन्होंने गाली-गलौज की। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें