फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरजपुर में घर के बाहर पहुंचे दो तेंदुए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। तहसील क्षेत्र के ग्राम सूरजपुर के आसपास तेंदुओं की संख्या बढ़ रही है। दिन ढलते ही तेंदुए आबादी के आसपास चहल कदमी करने लगते हैं। बुधवार शाम छह बजे दो तेंदुए आबादी क्षेत्र में एक घर के दरवाजे के सामने आकर बैठ गए। उस घर में मौजूद महिला ने तेंदुओं को बैठे देखा तो घबरा गई। शोर मचाते हुए महिला ने घर अंदर पहुंचकर इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पग मार्क ट्रेस किए। पटाखे चलाकर वन कर्मियों ने तेंदुओं को आबादी से दूर खदेड़ने का प्रयास किया। इस दौरान वन कर्मियों को ग्रामीणों का गुस्सा भी झेलना पड़ा।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव सूरजपुर निवासी मंगल सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम छह बजे उनकी पत्नी गुरविंदर कौर घर के दरवाजे पर बंधी भैंस को खोलने पहुंची। तभी उसे सामने घर के बराबर में रास्ते पर बैठे दो तेंदुए दिखाई दिए। तेंदुओं को देख गुरविंदर के होश उड़ गए। वह शोर मचाते हुए भागकर घर के अंदर घुस गई। कुछ ही पलों में तेंदुए बराबर के गन्ने के खेत में चले गए। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।
बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंचे टाइगर ट्रैकर चेतन कुमार, कैलाश कुमार, राजीव ढाली ने तेंदुओं के पगमार्क ट्रेस कर ग्रामीणों को अलर्ट किया। पटाखे चलाकर तेंदुओं को गन्ने के खेत से जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया। तेंदुओं की बढ़ती संख्या को लेकर ग्रामीणों में भारी दहशत है। ग्राम प्रधान परमवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को अलर्ट किया। वन कर्मियों से तेंदुओं को जल्द से जल्द पकड़कर जंगल में छोड़ने की मांग की। इस दौरान वन कर्मियों को ग्रामीणों का गुस्सा भी झेलना पड़ा। लोगों का आरोप था कि वन विभाग ऐसा कोई उपाय नहीं कर रहा है जिससे तेंदुए आबादी के बीच न आने पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें