फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व: दोनों तरफ गाड़ियां... बीच में बाघ, पास पहुंचे सिंचाईकर्मी करने लगे ये काम, आ गई आफत

Thu, 19 Dec 2024 12:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बुधवार शाम निजी वाहन और बाइक सवार जंगल में पहुंचे। इनके सामने अचानक बाघ आ गया। बताया जा रहा है कि निजी वाहनों पर सवार सिंचाईकर्मी बाघ के करीब पहुंच गए और वीडियो बनाने लगे। 
विज्ञापन
सड़क पर बाघ और पास में खड़ी गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में फिर नियमों का उल्लंघन हुआ है। नहर पटरी की साफ-सफाई के नाम पर जंगल में निजी वाहनों से घुसे सिंचाई विभाग के कर्मचारी बाघ के एकदम करीब पहुंच गए और फोन से वीडियो बनाने लगे। गनीमत रही कि बाघ हमलावर नहीं हुआ। पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी वायरल हुआ है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जंगल के बीच से गुजरी नहर पटरी पर सिंचाई विभाग काम करा रहा है। इसको लेकर पीटीआर प्रशासन ने कुछ निजी वाहनों को प्रवेश की अनुमति दी थी। बुधवार की शाम के समय एक निजी कार और बाइक सवार जंगल में विचरण कर रहे बाघ के एकदम करीब पहुंच गए। 

शाहजहांपुर कोमल हत्याकांड: साली पर चाकू से किए थे 25 से ज्यादा वार, इस बात पर हैवान बना जीजा
विज्ञापन


लोगों ने वाहनों को खड़ा कर वीडियो बनाया गया। इस दौरान सफारी वाहन भी पक्की पटरी पर नजर आए। गनीमत रही कि बाघ ने कोई हमला नहीं किया। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि गाड़ी से उतरे व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। मामले में कार्रवाई की जाएगी। कितने वाहनों को अनुमति दी थी, यह नहीं बताया।

विज्ञापन

रसूखदार और अपनों पर मेहरबान पार्क प्रशासन  
बीते 10 दिनों में पीलीभीत टाइगर नियमों की अनदेखी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पहले पीटीआर के प्रतिबंधित क्षेत्र में राज्यमंत्री के काफिले का वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद पीटीआर के पशु चिकित्सक का थार दौड़ाने का वीडियो वायरल हुआ। अब सिंचाई विभाग कर्मचारियों का बाघ के पास जाने का वीडियो सामने आया है। विभाग सिंचाई विभाग पर तो कार्रवाई की बात कह रहा है। मगर रसूखदार और अपनों को अभयदान दिए जाने की बात सामने आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें