फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय: बीएससी की परीक्षा में गड़बड़ी, सवाल पढ़कर चकराया छात्रों का सिर, शिक्षक भी हैरान

Wed, 18 Dec 2024 02:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

मंगलवार को बीएससी पांचवें सेमेस्टर के बॉटनी की परीक्षा थी। परीक्षा शुरू होने पर जब छात्रों ने प्रश्नपत्र खोला तो सवाल पढ़कर उनका सिर चकरा गया। कई सवाल कोर्स के बाहर से थे। 
विज्ञापन
बरेली कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक के प्रश्नपत्र बनाने में ही लापरवाही बरती जा रही है। ऐसे में स्नातक विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं में विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को बीएससी पांचवें सेमेस्टर के बॉटनी के पेपर में पाठ्यक्रम से बाहर के सवाल आने से करीब आठ हजार परीक्षार्थी पूरे दिन परेशान होते रहे।  

विज्ञापन


विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में मंगलवार को बीएससी पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों की वनस्पति विज्ञान-प्रथम प्रश्नपत्र (कोड- 40405) की परीक्षा कराई जानी थी। इसमें विद्यार्थियों को 75 अंकों के प्रश्नपत्र को हल करने के लिए दो घंटे का समय दिया गया। 

परीक्षा कक्ष में प्रश्नपत्र वितरित होने के बाद परीक्षार्थियों ने पेपर देखा। इसके पहले पेज पर बॉटनी के प्लांट फिजियोलॉजी, मेटाबॉलिज्म व बायोकेमिस्ट्री विषय लिखा हुआ था। इसके बाद उनकी नजर जैसे ही प्रश्नों पर गई तो उनका सिर चकरा गया। इसमें सब कुछ सिलेबस के बाहर से आया था। 

विज्ञापन
Trending Videos

जैसे तैसे हल किया पेपर 
विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि पांचवें सेमेस्टर के स्थान पर पहले सेमेस्टर के प्लांट माइक्रोबायोलॉजी विषय के सवाल पेपर में लिखे हुए थे। यह देखकर वे चौंक गए और कक्ष निरीक्षक को इसकी जानकारी दी। समाधान नहीं होते देख छात्र-छात्राओं ने जैसे-तैसे पूरा पेपर हल कर दिया। 

इसके बाद विद्यार्थियों ने विभागाध्यक्ष व अन्य शिक्षकों को पेपर दिखाया। जहां सवाल पहले सेमेस्टर के होने की बात सामने आई। ऐसे में छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से परीक्षा नियंत्रक को पत्र लिखा। इसमें पेपर के सवालों संबंधी समस्या का समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन

28,685 ने दी स्नातक की परीक्षा, पकड़े गए पांच नकलची
विश्वविद्यालय की स्नातक विषम सेमेस्टर की परीक्षा में तीनों पालियों में पंजीकृत 28,685 परीक्षार्थियों में 13396 छात्र और 15289 छात्राएं ने परीक्षा दी। 814 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे, जिसमें 463 छात्र और 351 छात्राएं शामिल रहीं। विभिन्न केंद्रों से पांच नकलची पकड़े गए। इसमें दो छात्राएं और तीन छात्र शामिल रहे।

रुहेलखंड विश्वविद्यालय के मीडिया सेल प्रभारी ने बताया कि विद्यार्थियों की समस्या का हल किया जाएगा। जिन परीक्षा केंद्रों में पेपर संबंधी समस्या हुई है। उनसे विस्तृत रिपोर्ट मांगी जाएगी। विशेषज्ञ समिति विचार करके इसका समाधान करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें