फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विकास कार्यों में अनियमितता, सांठगांठ से अपनी ही फर्मों को ठेका देने का आरोप

Sun, 05 Jan 2025 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पीलीभीत की सदर तहसील में पहुंचे बरखेड़ा क्षेत्र के लोग।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। मरौरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत कल्यानपुर नौगवां में बन रहे ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के भवन की जमीन को लेकर शुरू हुए विवाद में अब बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कमलेश गंगवार आमने-सामने हैं। शुक्रवार को कमलेश गंगवार ने विधायक पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। शनिवार को सदर तहसील पहुंचे बरखेड़ा क्षेत्र के कई गांवों के ग्रामीणों ने डीएम को शिकायतीपत्र देकर ब्लॉक प्रमुख पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन


बरखेड़ा ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक कुमार, चंद्रपाल दिवाकर, प्यारेलाल, रामदास, तेजपाल शर्मा, रमेश, नरायन लाल व नत्थूलाल आदि ग्रामीणों ने डीएम को दिए शिकायतीपत्र में कहा कि कमलेश गंगवार पर बरखेड़ा थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं। उनकी मां इस समय ब्लॉक प्रमुख हैं। मां-बेटे विकास कार्यों में जमकर अनियमितता बरत रहे हैं।
आरोप लगाया कि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश गंगवार ने अपनी तीन निजी फर्मों पर कार्य किया है। इसमें बीडी ट्रेडर्स फर्म की संचालक उनकी सास हैं। सीमा राज पाठक की भी एक फर्म है। सीमा राज बरखेड़ा की ग्राम पंचायत मुड़िया हुलास की प्रधान हैं। इनके पति माध्यमिक शिक्षा विभाग में लिपिक हैं। रामदेव कांट्रेक्टर एवं सप्लायर भी इनकी निजी फर्म है। ग्रामीणों ने निजी फर्मों पर किए गए टेंडर निरस्त कराने और किए गए कार्यों की वसूली कराने की मांग की।
विज्ञापन


विधायक की सराहना, कहा-उनका काम अच्छा
सदर तहसील पहुंचे ग्रामीणों की अगुवाई बरखेड़ा ब्लॉक के पूर्व प्रमुख अशोक गंगवार ने की। जिन लोगों का नाम ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश गंगवार ने अपनी शिकायत में लिखा था, वे लोग भी साथ थे। कई अन्य ग्रामीण भी शिकायत लेकर पहुंचे थे। ग्रामीणों ने कहा कि विधायक का काम अच्छा है। वह किसी तरह का असहयोग नहीं करते हैं।

नियमानुसार संचालित हो रहीं फर्में
जिन लोगों के खिलाफ हमनें शिकायत की थी वह लोग ही पूर्व ब्लॉक प्रमुख के साथ शिकायत लेकर डीएम से मिले थे। शिकायत में जिन फर्मों का जिक्र किया गया है, वे पूरी तरह विधिक प्रक्रिया और नियमों के अनुसार ही संचालित हो रही हैं। सभी आरोप निराधार हैं। - कमलेेश गंगवार, प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख बरखेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें