फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कोटेदार पर लगे आरोपों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। उपजिलाधिकारी महिपाल सिंह के निर्देश पर वरिष्ठ आपूर्ति निरीक्षक रजनीश शुक्ला ने शनिवार को प्राथमिक विद्यालय दुवहा में जाकर कोटेदार पर लगे आरोपों की जांच की।
विज्ञापन

गांव के कुछ उपभोक्ताओं ने पिछले सप्ताह उपजिलाधिकारी को संयुक्त शिकायती पत्र देकर कोटेदार पर घटतौली और उपभोक्ताओं से अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया था। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर वरिष्ठ आपूर्ति निरीक्षक ने शनिवार को गांव के प्राथमिक विद्यालय में कोटेदार पर लगे आरोपों की जांच की। उन्होंने कोटेदार सर्वेश यादव और शिकायत कर्ताओं के बयान दर्ज किए।
शिकायत कर्ताओं ने बयानों में वही बात बताई जो उन्होंंने शिकायती पत्र पर लिखी थी। वरिष्ठ आपूर्ति निरीक्षक ने बताया कि जांच गोपनीय है। रिपोर्ट उपजिलाधिकारी को सौंप दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें