फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: निर्देश बेअसर, संबद्धता खत्म कर नहीं लौटे सफाई कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कलक्ट्रेट, तहसील और अन्य स्थानों पर काम कर रहे कई ग्राम पंचायतों के सफाई कर्मियों ने डीपीआरओ के अपनी मूल तैनाती में लौटने के निर्देश पर ध्यान ही नहीं दिया। 10 से अधिक सफाई कर्मी अब तक संबद्धता पर काम कर रहे हैं। डीपीआरओ ने इनका वेतन रोकने की बात कही है।
विज्ञापन


तीन दिन पहले डीपीआरओ सतीश कुमार ने एक आदेश जारी कर कलक्ट्रेट, तहसीलों और अन्य विभागों में संबद्धता पर कार्य कर रहे ग्राम पंचायतों के सफाई कर्मियों को अपनी तैनाती की ग्राम पंचायत में लौटने को कहा था। इसका अनुपालन जल्द से जल्द करने के लिए भी कहा था।
मगर कई सफाई कर्मियों ने डीपीआरओ के इस आदेश पर ध्यान नहीं दिया। अब तक 10 से अधिक सफाई कर्मी अपनी मूल तैनाती पर नहीं लौटे हैं। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि कुछ सफाई कर्मी संबद्धता से वापस आ गए हैं। करीब 13 सफाई कर्मी अब तक वापस नहीं आए। इन सफाई कर्मियों का वेतन रोक दिया गया है। वापस आने पर ही वेतन जारी किया जाएगा। विभाग में काम करने पर ही वेतन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें