बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरा अकबरगंज निवासी सेवानिवृत्त होमगार्ड भजन लाल और उनके पड़ोसी में दरवाजा बंद करने को लेकर कहासुनी हुई। काफी बहसबाजी के बाद उनके घर की तरफ रखा गया दरवाजा बंद कर दिया गया।
भजन लाल गंगवार ने बताया कि तीन दिन पूर्व उनके पड़ोसी ने उनके घर की तरफ अवैध रूप से दरवाजा खोल लिया। भजनलाल ने पहले तो पड़ोसी से दरवाजा बंद करने के लिए कहा। बाद में अधिकारियों के चक्कर भी लगाए लेकिन जब उसने ध्यान नहीं दिया तब भजनलाल ने अधिकारियों के चक्कर लगाए।
अधिकारियों से मदद न मिलने पर भजन लाल ने रविवार को खुद ही दरवाजा बंद करा दिया। इस बात को लेकर दोनों लोगों में काफी कहासुनी भी हुई। संवाद