पीलीभीत जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते एजीएम अतुल अग्रवाल।
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। पूर्वोत्तर रेलवे के उप महाप्रबंधक अमित अग्रवाल ने शनिवार को मालगोदाम का निरीक्षण किया। इसके बाद प्लेटफार्म का निरीक्षण कर यात्रियों की सुविधाओं का जायजा लिए। करीब पौन घंटा निरीक्षण करने के बाद त्रिवेणी एक्सप्रेस से इज्जतनगर के लिए रवाना हो गए।
गोरखपुर से आए उप महाप्रबंधक सुबह करीब नौ बजे जंक्शन पहुंचे। इसके बाद सबसे पहले मालगोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय अधिकारियों से मालगाड़ी लदान और उतार को लेकर जानकारी की। इसके बाद जंक्शन पहुंच और यात्रियों की सुविधाओं को लेकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शाहजहांपुर रेल खंड पर ट्रेनों के संचालन को लेकर जानकारी करनी चाहिए, तो नो कमेंट बोल दिया। अधिकारियों से दस मिनट तक जानकारी करने के बाद टनकपुर से लखनऊ बरेली की ओर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस के इलेक्ट्रिक इंजन में सवार होकर करीब पौने दस बजे बरेली की ओर रवाना हो गए। इससे एक दिन पहले एजीएम ने बीसलपुर तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बीसलपुर स्टेशन पर मालगोदाम का निरीक्षण किया था।