फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: भारत-अफगानिस्तान के बीच व्यापार सुगमता पर बनी सहमति से कारोबारियों में जगी उम्मीद

Sun, 06 Sep 2026 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बाजार में रखा किराना दुकान पर सामान। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। भारत और अफगानिस्तान के बीच व्यापार को आसान बनाने की दिशा में हुए समझौते से शहर के किराना कारोबारियों की उम्मीद बढ़ गई है। एक सितंबर को हुई बैठक में व्यापार सुगमता, सीमा शुल्क सहयोग, बैंकिंग और वित्तीय व्यवस्था के साथ कार्गो कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। इससे व्यापारियों को मानना है कि व्यवस्थाओं के प्रभावी होने से अफगानिस्तान, खासकर काबुल क्षेत्र से आने वाले ड्राई फ्रूट की आपूर्ति पहले के मुकाबले सुचारु हो सकती है। इससे आने वाले समय में बादाम, किशमिश, अखरोट, अंजीर व सूखे मेवों की कीमतों में दाम घट सकता है।
विज्ञापन

अफगानिस्तान भारतीय बाजार के लिए सूखे मेवों का प्रमुख स्रोत है। वहां से माल की खरीद के बाद परिवहन, सीमा शुल्क, भुगतान और अन्य व्यापारिक प्रक्रियाओं में आने वाली दिक्कतों का असर अंतिम कीमत पर पड़ता है। अगर नई व्यवस्था के चलते इन प्रक्रियाओं को आसान बनाया जाता है तो आयात लागत में कमी आ सकती है। शहर के कारोबारी अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि अफगानिस्तान से माल की आवक सुचारु होने पर बाजार में उपलब्धता बढ़ेगी। इसका असर थोक के साथ खुदरा कीमतों पर भी पड़ेगा। वहीं व्यापारी राम सिंह का कहना है कि बाजार में अभी समझौते के असर का इंतजार है।
विज्ञापन

00000
इन दिनों चल रहे बाजार में ड्राई फ्रूट के दाम
काजू - 870 प्रति किलो
बादाम - 1080 प्रति किलो
पिस्ता - 1600 प्रति किलो
हरी किशमिश - 400 प्रति किलो
छुहारा - 230 प्रति किलो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें