फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कनाडा भेजने के नाम पर जमीन नाम कराई, थमा दिया फर्जी वीजा

Sun, 23 Mar 2025 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। कनाडा भेजने के नाम पर जालसाजों ने पीड़ित की जमीन हड़पने के बाद फर्जी पासपोर्ट और वीजा थमा दिया। एअरपोर्ट पर पहुंचने पर पीड़ित को वापस भेज दिया गया। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। एसपी के आदेश पर घुंघचाई थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के हरीपुर ता. अजीतपुर बिल्हा निवासी गुरप्रीत सिंह ने घुंघचाई थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि क्षेत्र के गांव जमुनिया जगतपुर बौठा निवासी एजेंट सुखदेव सिंह और राज सिंह उसके घर आए। आरोपियों ने कम खर्च पर विदेश भेजने की बात कही। पहली बार में तो उसने मना कर दिया, दोबारा कहने पर मान गया।
इसके बाद आरोपियों ने पासपोर्ट बनवाने के नाम पर 10 हजार रुपये नकद और आधार कार्ड की काॅपी ले ली। पासपोर्ट व कनाडा का वीजा आने की बात कहकर 15 लाख रुपये और लिए। आरोपी सुखदेव ने उसकी एक एकड़ जमीन को सात लाख रुपये में अपनी बहन कमलजीत कौर के नाम पूरनपुर तहसील में रजिस्ट्री करवा दी।
विज्ञापन

आरोपियों ने उसका दो बार कनाडा की वीजा बनवाया। पहली बार में उसे एअरपोर्ट से वापस कर दिया, जबकि दूसरी बार वीजा मंगाने पर उसे दिल्ली एयरलाइंस से बोर्डिंग पास न देकर वापस भेज दिया। इसके बाद आरोपियों ने फिर कागज सही कराकर भेजने की बात कही तो पीड़ित ने जाने से इन्कार कर दिया। रुपये वापस मांगने पर धमकी देने लगे।
आरोपियों ने एक बार बरेली और दो बार गाजियाबाद पासपोर्ट कार्यालय ले जाकर तीन पासपोर्ट बनवाए थे। इसके अलावा कनाडा का वीजा, एक बोर्डिंग पास और विदेश जाने के लिए मेरे नाम से दो एयर टिकट बनवाने की बात पीड़ित को बताई थी। सभी कागजों की फोटोकाॅपी दी थी, इनमें जन्मतिथि बदली हुई थी।
00
दो अन्य मामलों में भी मुकदमा

घुंघचाई। ठगी के दो अन्य मामलों में भी मुकदमा दर्ज किया गया है। सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव सिंहपुर ता. चांदपुर निवासी अवतार सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बेटे रणदीप सिंह को ऑस्ट्रेलिया का वीजा दिलाने के लिए माधोपुर दतेली निवासी दलजीत सिंह ने 1.90 रुपये ले लिए। इसके बाद उसको फर्जी वीजा दिला दिया। जब उसने जांच कराई तो वीजा फर्जी निकला। वहीं, थाना क्षेत्र के गांव अजीतपुर बिल्हा निवासी होरीलाल ने बेटे प्रदीप को विदेश भेजने का झांसा देकर 60 हजार रुपये ठगने का आरोप लगाकर माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव संडई निवासी एजेंट अनूप कुमार और सुनील कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें