- डीएफओ को दिए जांच कर कार्रवाई के निर्देश
बंदी के बाद भी टाइगर रिजर्व के चूका स्पॉट घूमने वालों पर अब तक कार्रवाई न होने पर मेनका गांधी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने डीएफओ को फटकार लगाते हुए मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
कुछ लोगों ने बिना अनुमति जंगल में बंदी के बाद भी चूका स्पॉट में पिकनिक मनाने की जानकारी केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को दी। रविवार को गांधी सभागार में बैठक के दौरान उन्होंने डीएफओ से घटना की जानकारी ली और मामले में अब तक कार्रवाई न होने पर नाराजगी व्यक्त की। मेनका ने कहा कि लोग जंगल के रास्ते चूका स्पॉट तक कैसे और किसकी मिलीभगत से पहुंचे इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने डीएफओ कैलाश प्रकाश से पूरे मामले की जांच करा कार्रवाई के निर्देश दिए।