फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़िया नौगवां में नगर पंचायत अध्क्ष के साथ चुने जाएंगे 14 वार्ड सदस्य, सूची शासन में पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ग्राम पंचायत से नगर पंचायत बने पकड़िया नौगवां में निकाय चुनाव की सरकारी स्तर पर तैयारी शुरू हो गई है। वर्ष 2011 की आबादी 18078 को आधार मानकर वहां के लिए 14 वार्ड परिसीमन के दौरान गठित किए गए हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सिंह नगर विकास के निदेशालय लखनऊ पहुंचे हैं। वहां उन्होंने बुधवार को प्रस्तावित किए गए 14 वार्डों की सूची प्रस्तुत की है। अगर प्रमुख सचिव इसे मंजूर करते हैं तो सूची का प्रकाशन होगा और प्रस्तावित वार्डों पर आपत्तियां ली जाएंगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद वार्ड की सूची फाइनल होगी। अगर सूची फाइनल हो जाती है तो नगर पंचायत में पहली बार 14 वार्ड सदस्य निर्वाचित होंगे। पकड़िया नौगवां को वर्ष 28 महीने पहले नगर पंचायत का दर्जा दिया गया था। पहली बार वहां नवंबर 2022 में चुनाव हो सकते हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ नए वार्ड सदस्य भी चुने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें