ससुरालवालों ने घर से निकाला
आरोप है कि इस बीच देवर ने डरा धमका कर उससे दुष्कर्म किया। ससुर ने भी छेड़खानी की। मार्च में ससुराल वालों ने उसके सारे जेवर छीनकर घर से निकाल दिया। 29 अक्तूबर को ससुराल वाले कार से मायके आए और उसका अपहरण करने का प्रयास किया।
विवाहिता ने उसी समय कोतवाली में नामजद तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। विवाहिता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।